{"_id":"614cd1138ebc3efaba74184e","slug":"19-companies-including-tata-will-invest-in-solar-manufacturing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएलआई योजना: टाटा समेत 19 कंपनियां सौर विनिर्माण में करेंगी निवेश, पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से होगा चयन","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
पीएलआई योजना: टाटा समेत 19 कंपनियां सौर विनिर्माण में करेंगी निवेश, पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से होगा चयन
Fri, 24 Sep 2021 12:40 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:40 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2021 में सौर पीवी मॉड्यूल की घरेलू विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी समूह और टाटा समेत 19 कंपनियों ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत सौर विनिर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है। योजना के तहत सोलर पीवी निर्माताओं का चयन पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया से होगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी समूह, फर्स्ट सोलर, शिरडी साई और जिंदल पॉली ने पॉलीसिलिकॉन (चरण-1), वेफर (चरण-2), और सेल्स एंव मॉड्यूल (चरण-3 व 4) के विनिर्माण के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
एलएंडटी, कोल इंडिया, रिन्यू और क्यूबिक ने चरण-2, 3 एवं 4 के लिए बोली लगाई है। नौ कंपनियों एक्मे, अवादा, मेघा इंजीनियरिंग, विक्रम सोलर, टाटा, वारी, प्रीमियर, एमवी और जुपिटर ने तीसरे एवं चौथे चरण (सेल, मॉड्यूल्स) के लिए रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में सौर क्षमता में वृद्धि काफी हद तक आयातित सौर पीवी सेल और मॉड्यूल पर निर्भर है। इसका मकसद एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल की 10,000 मेगावाट विनिर्माण क्षमता को जोड़ना है। इसमें 17,200 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश होगा।