फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   17th Lok Sabha saved Rs 801 crore of its budget allocation: Official

Loksabha Expenses: 17वीं लोकसभा ने चार साल में रिकॉर्ड 801.46 करोड़ रुपये बचाए, जानें बचत का क्या है कारण

Tue, 25 Apr 2023 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

Loksabha Expenses: 17वीं लोकसभा के दौरान रिकॉर्ड बचत का कारण कोविड-19 महामारी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर से शुरू किए गए मितव्ययिता के उपाय रहे हैं। पिछले चार वर्षों के दौरान लोकसभा कार्यालय को कागज रहित बनाने और ई-वाहनों की शुरुआत जैसी कई पहलों के कारण ईंधन लागत में भारी बचत हुई है।

विज्ञापन
17th Lok Sabha saved Rs 801 crore of its budget allocation: Official
संसद (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

संसद के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि ई-वाहनों के उपयोग और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से शुरू की गई पेपरलेस कार्यालय जैसी पहलों से 17वीं लोकसभा के चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान 801.46 करोड़ रुपये बचाए गए। 

विज्ञापन

17वीं लोकसभा ने अपने एक चौथाई से अधिक के बजट की बचत की

मई 2019 में 17 वीं लोकसभा के गठन के बाद से चार वर्षों में किए गए बजटीय प्रावधानों में से लगभग एक चौथाई की बचत की गई है। संसद के अधिकारी ने कहा कि लोकसभा सचिवालय ने वित्त वर्ष  2021-22 में 258.47 करोड़ रुपये और 2022-23 में 132.60 करोड़ रुपये बचाए। 12वीं लोकसभा, जिसका कार्यकाल 13 महीने का था, कुल बजटीय आवंटन में से 7.01 करोड़ रुपये बचाने में कामयाब रही थी। 13 वीं लोकसभा (1999-2004) ने पांच साल की अवधि के दौरान अपने आवंटन में से 99.52 करोड़ रुपये की बचत की। 

विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण भी लोकसभा के खर्चे में आई कमी

14 वीं लोकसभा में बचत 145.07 करोड़ थी। 15वीं लोकसभा ने  94.17 करोड़ रुपये और 16 वीं लोकसभा ने 461 करोड़ रुपये बचाए थे। 17वीं लोकसभा के दौरान रिकॉर्ड बचत का कारण कोविड-19 महामारी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की ओर से शुरू किए गए मितव्ययिता के उपाय रहे हैं। इन उपायों की मदद से लोकसभा के खर्च में कटौती हुई है। पिछले चार वर्षों के दौरान लोकसभा कार्यालय को कागज रहित बनाने और ई-वाहनों की शुरुआत जैसी कई पहलों के कारण ईंधन लागत में भारी बचत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed