फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   12 per cent growth in tax collections next fiscal year is achievable says Revenue Secretary

आगामी वित्त वर्ष 12 फीसदी बढ़ सकता है टैक्स कलेक्शन: राजस्व सचिव

Mon, 10 Feb 2020 01:01 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Feb 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
12 per cent growth in tax collections next fiscal year is achievable says Revenue Secretary
राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय - फोटो : ANI

राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय ने कहा है कि आगामी वित्त वर्ष 2020-21 में कर संग्रह में 12 फीसदी की वृद्धि के लक्ष्य को कुछ लोग महत्वाकांक्षी मान रहे हैं। लेकिन यह लक्ष्य सही है। उन्होंने कहा है कि अर्थव्यवस्था की बाजार मूल्य आधारित वृद्धि दर 10 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके मद्देनजर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस वजह से कर संग्रह के लक्ष्य से चूक सकती है सरकार

कंपनी या कॉरपोरेट कर की दर में कटौती की वजह से सरकार के कर संग्रह के लक्ष्य से भारी अंतर से चूकने की आशंका है। इसकी वजह से सरकार लगातार तीसरे साल राजकोषीय घाटे के लक्ष्य से चूक सकती है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने सितंबर, 2019 में मौजूदा कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स की दर को 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी थी। साथ ही अक्टूबर, 2019 से 31 मार्च, 2023 के बीच शुरू होने वाली नई कंपनियों के लिए दर को 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया था। 

विज्ञापन

यह है लक्ष्य

मामले में पांडेय ने बताया कि 2020-21 में 24.23 लाख रुपये के कर संग्रह के लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है। यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष के 21.63 लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य से 12 फीसदी ज्यादा है। वहीं आगामी वित्त वर्ष में व्यक्तिगत आयकर संग्रह 6.38 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह साल 2019-20 के 5.59 लाख करोड़ रुपये से 14.13 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में इतना रहा था जीएसटी संग्रह

बता दें कि वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) संग्रह जनवरी में 1.1 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था। सूत्रों ने यह जानकारी दी थी। यह राजस्व सचिव अजय भूषण पांडेय द्वारा तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप है। इसके लिए उन्होंने कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की थीं। सूत्रों ने बताया था कि जनवरी में जीएसटी का घरेलू संग्रह करीब 86,453 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आईजीएसटी और उपकर से 23,597 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया था कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed