फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   1 Customer, 81 Condoms: Blinkit Reveals How 2023 Ended On Cart

E-Commerce: एक ही ग्राहक ने 2023 में मंगाए 9,940 कॉन्डोम, नए साल से पहले लोगों ने चखना का भी खूब किया ऑर्डर

Mon, 01 Jan 2024 02:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 Jan 2024 02:08 PM IST
सार

Blinkit 2023: ब्लिंकिट के जरिए खरीदारी से जुड़े आंकड़ों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। साल 2023 के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी के एक व्यक्ति ने साल में लगभग 10,000 कंडोम खरीदे थे। उन्होंने कुल 9,940 कांडोम मंगाए।

विज्ञापन
1 Customer, 81 Condoms: Blinkit Reveals How 2023 Ended On Cart
जोमैटो-ब्लिंकइट - फोटो : Social Media

विस्तार

ब्लिंकिट (जिसे पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था) के संस्थापक अलबिंदर ढींढसा ने एक्स पर बताया कि 2023 को अलविदा कहने के दौरान एक ही व्यक्ति ने एक बार में 81 कंडोम अपने घर मंगाए। हालांकि उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह ऑर्डर खुद के इस्तेमाल के लिए दिया या यौनकर्मियों को बांटने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लिंकिट संस्थापक ढींढसा के इस एलान ने इंटरनेट पर कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। ब्लिंकिट के जरिए खरीदारी से जुड़े आंकड़ों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। साल 2023 के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि राष्ट्रीय राजधानी के एक व्यक्ति ने साल में लगभग 10,000 कंडोम खरीदे थे। उन्होंने कुल 9,940 कांडोम मंगाए।

ब्लिंकिट कार्ट पर 2023 कैसे समाप्त हुआ?

ढींढसा ने खुलासा किया कि साल 2023 के आखिरी दिनों में शॉट ग्लास, नींबू और करेला सहित कई उत्पादों की बिक्री चरम पर रही। इसके अलावा, ब्लिंकिट संस्थापक बताया कि नए साल  के पहले की शाम लोगों को दो लाख से अधिक शीतल पेय पदार्थों की डिलिवरी की गई। नए साल के स्वागत के लिए लोगों ने करेला के अलावा भुजिया और मूंगफली जैसे चखने का ऑर्डर भी किया।

गुरुग्राम में 65 हजार से ज्यादा लाइटर के दिए गए ऑर्डर

'ब्लिंकिट ट्रेंड्स 2023' के अनुसार, गुरुग्राम में 2023 में 65,973 लाइटर का ऑर्डर दिया गया इसके अलावे वहां शीतल पेय से अधिक टॉनिक वॉटर (कार्बोनेटेड पेय) भी मंगाए गए। कंपनी के मुताबिक, इस साल लगभग 30,02,080 पार्टी स्मार्ट टैबलेट (शराब पीने के बाद सुबह होने वाले हैंगओवर से बचने के लिए) की डिलिवरी की गई। वहीं, बेंगलुरु से एक व्यक्ति ने 1,59,900 रुपये का आईफोन 15 प्रो मैक्स, लेज का एक पैकेट और छह केले का ऑर्डर दिया।

तीन करोड़ से ज्यादा मैगी के पैकेट की डिलिवरी हुई 

ब्लिंकिट के जरिए आधी रात के बाद लगभग 3,20,04,725 मैगी पैकेट वितरित किए गए। एक उपभोक्ता ने एक ऑर्डर में 101 लीटर मिनरल वाटर मंगाया। इस वर्ष ब्लिंकिट के माध्यम से लगभग 80,267 गंगाजल की बोतलें भी वितरित की गईं। 2023 में 4,832 नहाने का साबुन भी लोगों के घरों पर डिलिवरी की गई। ब्लिंकिट के अनुसार साल 2023 में सुबह 8 बजे से पहले लगभग 3,51,033 प्रिंटआउट वितरित किए गए जबकि 1,22,38,740 आइसक्रीम और 8,50,011 आइस क्यूब पैकेट के साथ 45,16,490 ईनो के पाउच के भी आॉर्डर ग्राहकों ने दिए। हैदराबाद एक व्यक्ति ने 2023 में 17,009 किलोग्राम चावल का ऑर्डर दिया। ब्लिंकिट के अनुसार एक ग्राहक ने एक महीने में 38 अंडरवियर का ऑर्डर दिया। वहीं एक अन्य ग्राहक ने 972 मोबाइल चार्जर का ऑर्डर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed