{"_id":"58b814f34f1c1bf25c8306f7","slug":"bullion-market-silver-prices-rise-44-thousand-gold-price-remain-steady","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार: चांदी 44 हजार के पार, सोना स्थिर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
सर्राफा बाजार: चांदी 44 हजार के पार, सोना स्थिर
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 02 Mar 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। चांदी की कीमत 44 हजार रुपये प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। जबकि सोने की कीमत 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में बढ़ोतरी को व्यापारियों ने घरेलू औद्योगिक बाजार में चांदी की मांग में उछाल को बताया है। तैयार चांदी की कीमत में 200 रुपये की बढ़ोतरी से कीमत 44,050 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 170 रुपये बढ़कर 43,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहीं चांदी के सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। 100 सिक्कों को खरीदने की कीमत 74,000 रुपये तो वहीं बेचने की कीमत 75,000 रुपये है। वहीं 99.5 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश 30,000 रुपये और 29,850 रुपये प्रति ग्राम है।
विज्ञापन