फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Budget 2021, Centre to set up bad bank to manage NPA of Bank

Budget 2021: सरकार करेगी 'Bad Bank' की स्थापना, जानिए क्या हैं इसके उद्देश्य

Mon, 01 Feb 2021 04:18 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Feb 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
Budget 2021, Centre to set up bad bank to manage NPA of Bank
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंको को NPA से उबारने के लिए 'बैड बैंक' बनाने का फैसला किया है। इस बैड बैंक को डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन के नाम से जाना जाएगा। इस बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बैंको को डूबे कर्ज से बाहर निकालना है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में इसके लिए 20 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट 2020-21 पेश करने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यम ने भी इसकी वकालत की थी।

विज्ञापन


बता दें कि बैंक काफी समय से बैड बैंक की स्थापना की मांग कर रहे हैं, जिससे कोरोना जैसे कठिन समय में डूबे कर्ज का दबाव कम हो सके। इस तरह के बैंक विश्व के कई देशों में काम कर रहे हैं। इन बैंकों का काम पीएसयू बैंक को बैड एसेट्स को गुड ऐसेट्स में बदलना होता है।  
विज्ञापन


इसका लक्ष्य कई जटिल मुद्दो को सुलझाकर बैंकों को बिजनेस पर फोकस करने के लिए स्वतंत्र रखना है। गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) वाला एक वित्तीय संस्थान मार्केट वैल्यू पर बैड बैंक को अपनी होल्डिंग बेच सकता है, जिससे उन्हें अपनी बैलेंस शीट को क्लियर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने सितंबर-2020 से सितंबर 2021 के अपने लेटेस्ट फाइनेंसियल स्टेबिलिटि रिपोर्ट में सभी कॉमर्शियल बैंकों के ग्रोस नॉन परफॉर्मिंग असेट्स(GNPA) रेशियो के 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 13.5 फीसदी होने की उम्मीद जताई थी। रिपोर्ट के मुताबिक अगर इसमे सुधार नहीं की जाएगी तो वर्ष 2022 तक ग्रॉस एनपीए (GNPA) रेशियो बढ़कर 14.8 फीसदी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed