फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bsnl and vodafone launches new scheme

जियो ही नहीं दूसरी कंपनियां भी दे रही हैं बेहतर प्लान!

Thu, 22 Sep 2016 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Sep 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Bsnl and vodafone launches new scheme

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो क्रांति से मुकाबला करने के लिए अब अन्य कंपनियों ने भी कमर कस ली है। देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार वोडाफोन ने तो जियो की टक्कर के लिए नई स्कीम लांच कर दी है। 

विज्ञापन


खास बात ये है कि अन्य मामलों में पिछड़ी रहने वाली सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने भी जियो से मुकाबले के लिए ताल ठोक दी है, उसने डाटा प्लान में कई बदलाव करते हुए अपने ग्राहकों को सस्ता इंटरनेट देने की तैयारी कर ली है। वहीं वोडाफोन ने भी जियो से मुकाबले के लिए अपने इंटरनेट पैक में काफी कमी कर दी है। 
विज्ञापन


बुधवार को वोडाफोन ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान लांच किया जिसमें यूजर्स को इंटरनेट रोमिंग, एसएमएस और कॉलिंग के लिए अलग अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लान की शुरूआती कीमत 117 रुपये रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोडाफोन ने लांच किया फ्लैक्सी प्लान

Bsnl and vodafone launches new scheme

जिसमें यूजर्स को 325 फ्लैक्स प्वाइंट मिलेंगे। इसके तहत एक MB डाटा यूज करने पर एक प्वाइंट कटेगा और एक मिनट की रोमिंग कॉल सुनने पर भी एक प्वाइंट काटा जाएगा। 

इसके अलावा अगर यूजर्स लोकल या एसटीडी कॉल करता है तो दो फ्लैक्सी प्वाइंट कटेंगे इसके अलावा रोमिंग में आउटगो‌इंग कॉल करने पर भी दो प्वाइंट काटे जाएंगे। साफ है कि 325 प्वाइंट का यूजर्स अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है। 

इस प्लान की खास बात ये है कि यूजर्स को अलग अलग सुविधाओं के लिए अलग अलग रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह का प्लान पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी ने लांच किया है जिसमें आपको तमाम सुविधाएं एक रिचार्ज पर ही मिल जाएंगी। 

बीएसएनएल ने भी लांच किया अनलिमिटेड 1199 प्लान

Bsnl and vodafone launches new scheme

दूसरी ओर बीएसएनएल ने भी जियो से टक्कर के लिए हाल ही में 1199 में अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का प्लान लांच किया है। BBG COMBO ULD 1199 नाम के इस प्लान में कंपनी अपने ग्राहकों को पूरे महीने 2 एमबीपीएस स्पीड से इंटरनेट की सुविधा देगी। 

जिसमें पूरे महीने एक ही स्पीड बनी रहेगी। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री रोमिंग का मजा भी इस प्लान के तहत लिया जा सकता है। इससे पहले भी कंपनी ने इसी महीने जियो के अनलिमिटेड डाटा से टक्कर लेने के लिए 249 रुपये में 300 जीबी इंटरनेट का प्लान लांच किया था। 

इसके अलावा भी कंपनी अभी और प्लान लांच करने की तैयारी में है। बीएसएनएल के सूत्रों के अनुसार कंपनी फिलहाल जियो के प्लान और मार्केट पर नजर रख रही है जिसके बाद जनवरी में कुछ और नए प्लान लांच किए जा सकते हैं। 

बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि जनवरी के आसपास हम नए प्लान लांच कर सकते हैं जिनकी कीमत जियो से भी काफी सस्ती मात्र मात्र 2-4 रुपये महीने तक रखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed