{"_id":"5d8955e48ebc3e0135499e1d","slug":"brexit-also-played-a-role-in-shut-down-of-travel-company-thomas-cook","type":"story","status":"publish","title_hn":"थॉमस कुक पर ताला लगने के पीछे ब्रेग्जिट भी था एक बड़ा कारण","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
थॉमस कुक पर ताला लगने के पीछे ब्रेग्जिट भी था एक बड़ा कारण
Tue, 24 Sep 2019 05:01 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल कंपनियों में शुमार थॉमस कुक रविवार रात को बंद हो गई। 178 साल पुरानी ब्रिटिश टूर ऑपरेटर कंरनी लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रही थी। गलत प्रबंधन और ऑनलाइन प्रतिद्वंदी कंपनियों के साथ दौड़ में पिछड़ने के चलते कंपनी पर ताला लग गया।
विज्ञापन
ब्रेग्जिट ने भी इस कंपनी के पतन में भूमिका निभाई है। विश्लेषकों का कहना है कि ब्रेग्जिट कई कारकों में से एक था, जिसके कारण 178 साल पुरानी ट्रैवल कंपनी बंद हो गई। कंपनी बंद होने से हजारों लोगों की नौकरी चली गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'कंपनी को बंद करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था।'
विज्ञापन
वर्जिन ग्रुप से संस्थापक रिचर्ड ब्रैंसन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि 2016 के ब्रेग्जिट जनमत संग्रह की वजह से पाउंड की कीमत में भारी गिरावट ने कंपनी पर और दबाव बना दिया था जो पहले ही कर्ज में थी और जूझ रही थी।
विज्ञापन
कंपनी ने भी पहले ही कह दिया था कि ब्रेग्जिट मामले की वजह से बुकिंग कम हो रही हैं और कंपनी पर कर्ज बढ़ता जा रहा है। कंपनी को दिवालिया होने से बचने के लिए 20 करोड़ पाउंड की जरूरत थी।