फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bonus ›   Picking up pace new logistics parks to ease freight transport investment 2870 crore know details

बढ़ेगी रफ्तार: तीन नए लॉजिस्टिक पार्क से माल ढुलाई होगी आसान, 2870 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना

Sat, 03 Oct 2026 07:54 AM IST
द बोनस शरद पांडेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला।
शरद पांडेय, द बोनस डेस्क, अमर उजाला। Published by: द बोनस Updated Sat, 03 Oct 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Picking up pace new logistics parks to ease freight transport investment 2870 crore know details
माल ढुलाई में तेजी आने की उम्मीद (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

देश में माल ढुलाई को आसान बनाने और व्यापार को रफ्तार देने के लिए केंद्र ने एक बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के तहत काम करने वाली नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड देश भर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित कर रही है। इसी कड़ी में पटना, नासिक और हैदराबाद में तीन नए लॉजिस्टिक पार्क बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिन पर करीब 2,870 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।

विज्ञापन


पटना, हैदराबाद से नासिक तक योजनाएं
सूत्रों के मुताबिक, तीनों परियोजनाओं की अंतिम रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया तेजी से शुरू कर दी जाएगी। पटना में 870 करोड़ रुपये की लागत से 103 एकड़ जमीन पर पार्क बनेगा। हैदराबाद में 1,300 करोड़ रुपये की लागत से सबसे बड़ा यानी 156 एकड़ में पार्क तैयार किया जाएगा। नासिक में 700 करोड़ रुपये की लागत से 123 एकड़ क्षेत्र में इसका निर्माण होगा।
विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई रेल रूट की बढ़ेगी रफ्तार
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर यात्री और मालगाड़ियों का दबाव कम करने के लिए वडोदरा-रतलाम के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने 259 किमी लंबी परियोजना को विशेष रेल परियोजना घोषित किया है। परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस मार्ग पर सालाना 1.65 करोड़ टन अतिरिक्त माल ढुलाई की क्षमता बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed