फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bibek Debroy says quarterly 1 growth validates strong fundamentals of economy

पहली तिमाही की वृद्धि दर से देश की आर्थिक बुनियाद की मजबूती पुष्ट हुई : देबरॉय

Sat, 01 Sep 2018 01:43 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Sep 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bibek Debroy says  quarterly 1 growth validates strong fundamentals of economy
Bibek Debroy (File Photo)

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने शुक्रवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 8.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर से यह बात पुष्ट हुई है कि देश की अर्थव्यवस्था आधारभूत रूप से सुदृढ़ बनी हुई है।

विज्ञापन

 
अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विनिर्माण एवं कृषि क्षेत्र के अच्छे प्रदर्शन के दम पर 8.20 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। देबरॉय ने आर्थिक वृद्धि में तेजी का श्रेय संरचनात्मक सुधार एवं जारी नीतिगत पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन को दिया।
विज्ञापन

 
देबरॉय के हवाले से एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में पूंजीगत खर्च तेज करने पर जोर और जरूरी वस्तुओं एवं सेवाओं की सर्वत्र बराबर उपलब्धता के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों ने न केवल इस वृद्धि में योगदान दिया है बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बेहतर की है। इसने यह भी सत्यापित किया है कि अर्थव्यवस्था की आधारभूत बाते मजबूत बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि कच्चा तेल की कीमतों में उथल-पुथल तथा अनिश्चित वैश्विक माहौल के बाद भी भारत की मजबूत रही। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि मजबूत आधारभूत आर्थिक कारकों के बल पर प्रतिकूल वैश्विक शर्तों से जूझने की देश की अर्थव्यवस्था की क्षमता को भी दर्शाती है।

 
बयान में कहा गया कि कृषि, विनिर्माण एवं निर्माण में उत्साहवर्धक वृद्धि दर से इस गति का आधार व्यापक रहने का संकेत मिलता है। बयान के अनुसार, अनुकूल मानसून से कृषि उत्पादन बढ़ने तथा आगामी तिमाहियों में ग्रामीण उपभोग मांग बढ़ने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed