{"_id":"62cbd91b697735315209c682","slug":"tcs-shares-fell-up-to-4-5-after-weak-quarterly-results-the-company-fell-behind-estimates-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"TCS Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस के शेयर 4.5% तक लुढ़के, अनुमानों से पीछे रही कंपनी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
TCS Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के बाद टीसीएस के शेयर 4.5% तक लुढ़के, अनुमानों से पीछे रही कंपनी
Mon, 11 Jul 2022 01:32 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:32 PM IST
सार
शुक्रवार को कंपनी ने अपनी जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की साल की तुलना में 5.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9478 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन
टीसीएस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के शेयरों में सोमार को लगभग 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह कमजोरी जून तिमाही के कंपनी के नतीजों में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को कंपनी ने अपनी जून तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में पिछले साल की साल की तुलना में 5.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9478 करोड़ हो गया है। पिछले साल जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 9008 करोड़ रुपये था। हालांकि यह प्रॉफिट कंपनी के मुनाफे के अनुमान से काफी पीछे रह गई है।
विज्ञापन
कयास लगाये जा रहे थे कि कंपनी का मुनाफा जून तिमाही में 9910 करोड़ रुपये हो सकता है। आपको बता दें कि इस तिमाही में कंपनी कुल राजस्व 16.2 प्रतिशत बढ़कर 52,758 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 45,411 करोड़ रुपये था। इसमें 16 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को दोपहर 1.20 बजे टीसीएस कंपनी के शेयर 142.30 अंकों (4.39%) की गिरावट के साथ 3120.30 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।