{"_id":"607575658ebc3ef10744e777","slug":"stock-market-sensex-rises-by-660-68-points-nifty-rises-by-194-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex, Nifty Today: सेंसेक्स में 660.68 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 194 अंक की बढ़त","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex, Nifty Today: सेंसेक्स में 660.68 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 194 अंक की बढ़त
Tue, 13 Apr 2021 04:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार के मुकाबले बंबई स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार को सुधार आया। बीएसई सेंसेक्स 660.68 अंक उछलकर 48,544.06 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 194 अंक की बढ़त के साथ 14,504.80 पर बंद हुआ। बता दें कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण सोमवार को सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हुई थी।
नए विक्रम संवत का अच्छा आगाज
सोमवार को बाजार में दिनभर बिकवाली का माहौल रहा था, लेकिन मंगलवार को नए विक्रम संवत 2078 का आगाज कुछ अच्छा रहा। बाजार में अच्छा सुधार दर्ज हुआ। हालांकि सोमवार के नुकसान की भरपाई में अभी वक्त लगेगा। सोमवार को सेंसेक्स 1707.94 अंक यानी 3.44 फीसदी की गिरावट के बाद 47883.38 पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 14310.80 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले दिन में कारोबार शुरू होने पर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 200 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 236.71 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 48,120.09 पर था।
इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 68.55 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 14,379.35 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी तरफ टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, डॉ. रेड्डीज और एचसीएल टेक लाल निशान में थे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,883.38 पर और निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत गिरकर 14,310.80 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग, सियोल और टोक्यो में दोपहर के कारोबार के दौरान तेजी थी, जबकि शंघाई लाल रंग में था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.49 प्रतिशत बढ़कर 63.59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Sensex rallies 660.68 pts to end at 48,544.06; Nifty surges 194 pts to 14,504.80
— Press Trust of India (@PTI_News) April 13, 2021