फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Stock market Nifty 50 Share Price Sensex Latest News in Hindi

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़ी खरीदारी, सेंसेक्स 800 अंक चढ़ा, निफ्टी 24850 के पार पहुंचा

Thu, 05 Jun 2025 09:32 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jun 2025 09:32 AM IST
सार

इससे पहले बुधवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 260.74 अंक या 0.32 फीसदी चढ़कर 80,998.25 पर बंद हुआ। निफ्टी 77.70 अंक या 0.32 फीसदी चढ़कर 24,620.20 पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Stock market Nifty 50 Share Price Sensex Latest News in Hindi
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। इसकी वजह ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी और ताजा विदेशी फंड प्रवाह रहा। विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूत रुख ने भी घरेलू इक्विटी में सकारात्मकता को बढ़ाया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को खरीदार बन गए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 1,076.18 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 197.83 अंक चढ़कर 81,196.08 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 71 अंक चढ़कर 24,691.20 पर आ गया। सेंसेक्स फर्मों में से इटरनल, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्म, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स और एनटीपीसी सबसे ज्यादा फायदे में रहे। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और हिंदुस्तान यूनिलीवर पिछड़ते नजर आए।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 इंडेक्स कम बोला गया। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। ऐसे ही वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत गिरकर 64.78 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed