फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest Update News in hindi BSE Sensex up 666 points NSE Nifty also crossed 16700

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 666 अंक उछला, निफ्टी 16700 के पार निकला

Mon, 14 Mar 2022 02:03 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Mar 2022 02:03 PM IST
सार

Stock Market Opened On Green Mark: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 285 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 55835 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 68 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 16698 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल सेंसेक्स 666 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Stock Market Latest Update News in hindi BSE Sensex up 666 points NSE Nifty also crossed 16700
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 285 अंक या 0.51 फीसदी चढ़कर 55835 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 68 अंक या 0.41 फीसदी की उछाल के साथ 16698 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। दिन बढ़ने के साथ इसमें तेजी का दौर जारी है। फिलहाल, सेंसेक्स 666 अंक बढ़त के साथ 56,216 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 162 अंकों की उछाल के साथ 16,792 के स्तर पर आ गया है। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1594 शेयरों में तेजी आई, 513 शेयरों में गिरावट आई और 111 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। गौरतलब है कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 86 अंकों की उछाल के साथ 55,550 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 35 अंक की तेजी लेते हुए 16,630 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed