फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Latest News Closed on red mark Sensex below 58 thousand Nifty also slipped

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 58 हजार के नीचे, निफ्टी भी फिसला

Fri, 18 Feb 2022 03:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 59 अंक टूटकर 57,833 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Stock Market Latest News Closed on red mark Sensex below 58 thousand Nifty also slipped
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 59 अंक टूटकर 57,833 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 28 अंक फिसलकर 17,276 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स 135 अंक की गिरावट के साथ 57,756 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 39 अंक टूटकर 17275 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250 अंक तक उछलकर 58 के स्तर के पार पहुंच गया था। जबकि, वहीं निफ्टी ने भी बढ़कर 17300 का स्तर पार कर लिया था। लेकिन कारोबार के अंत तक यह तेजी कायम नहीं रह सकी।  
विज्ञापन


गुरुवार को टूटकर हुआ था बंद
गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स जहां 105 अंक की गिरावट लेते हुए 57,892 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी सूचकांक 18 अंक टूटकर 17,305 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed