{"_id":"61f914c56693e54c1e58a688","slug":"stock-market-closed-with-gains-on-the-day-of-budget-sensex-jumped-848-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: बजट के दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 848 अंक उछला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: बजट के दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 848 अंक उछला
Tue, 01 Feb 2022 04:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:39 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: मंगलवार को बजट के दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848 अंकों की बढ़त लेकर 58,862 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजट के दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला और अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848 अंक या 1.46 फीसदी की बढ़त लेकर 58,862 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 के स्तर पर बंद हुआ। आज फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली।
विज्ञापन
बजट भाषण के दौरान जबरदस्त उछाल
दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल भी देखने को मिली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स में एक दम से उछाल दर्ज किया गया। वहीं क्रिप्टो पर टैक्स की घोषणा होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई। हालांकि, कारोबार के अंत में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
बैंकिंग और फार्मा शेयरों में तेजी
मंगलवार को फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। सन फार्मा का शेयर 7 फीसदी बढ़ा। सेंसेक्स के अन्य शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो फीसदी की उछाल देखने को मिली। इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाइटन, इंफोसिस, टेक महिंद्रा भी फायदे में रहे।
विज्ञापन