{"_id":"626a68539dbe02674d310e79","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-sensex-rise-700-points-nifty-crossed-17200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी फिर 17200 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी फिर 17200 के पार
Thu, 28 Apr 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 28 Apr 2022 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: गुरुवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 702 अंक या 1.23 फीसदी उछलकर 57,521 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 207 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,245 के स्तर पर कारोबार खत्म किया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 702 अंक या 1.23 फीसदी उछलकर 57,521 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 207 अंक या 1.21 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,245 के स्तर पर कारोबार खत्म किया।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 296 अंक या 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 57,115 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 93 अंक या 0.55 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,132 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 538 अंक फिसलकर 56,819 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 162 अंक की कमी के साथ 17,038 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन