इंडिगो के बाद स्पाइसजेट का भी बढ़ा मुनाफा, आय में हुई 22 फीसदी बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनियों के चौथी तिमाही में हालत सुधरने लगे हैं। वर्ष की शुरुआत में ही जेट एयरवेज की हालत खस्ता हो जाने के बाद से अब इन कंपनियों को घाटे के बजाए मुनाफा हो रहा है। सोमवार को जहां इंडिगो ने अपने चौथी तिमाही के नतीजों में मुनाफा पांच गुणा बढ़ने की घोषणा की थी, वहीं मंगलवार को स्पाइसजेट ने अपने मुनाफे में 22 फीसदी की घोषणा की है।
कंपनी का शुद्ध लाभ 56.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। गुरुग्राम की एयरलाइन ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 46.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बढ़ गई परिचालन आय
स्पाइजेट ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 25 फीसदी बढ़कर 2,477.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,995.04 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में हालांकि स्पाइसजेट को घाटा हुआ है। वित्त वर्ष के दौरान एयरलाइन को 316.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2017-18 में उसे 566.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
हुई शानदार वापसी
स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि आखिरी दो तिमाहियों में एयरलाइन ने शानदार तरीके से वापसी की है। हालांकि, बीते वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में ईंधन की लागत बढ़ने और रुपये में अचानक आई गिरावट से उसे 427.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हमने यह सुधार कई तरह की चुनौतियों के बावजूद दर्ज किया है। मार्च महीने में हमें अपने 13 मैक्स विमानों को खड़ा करना पड़ा।