फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today Latest News Update on 28th June 2021 here you know the price of major cities

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानिए बड़े शहरों में इन कीमती धातुओं के ताजा दाम

Mon, 28 Jun 2021 12:57 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 28 Jun 2021 12:57 PM IST
सार

सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखा गया। सोना 0.12 फीसदी तो चांदी 0.22 फीसदी की बढ़त पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today Latest News Update on 28th June 2021 here you know the price of major cities
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आज सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी गई। सोमवार को सोने के ताजा भाव की बात करें तो, 0.12 फीसदी के साथ सोना 48120 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। 

विज्ञापन


यही नहीं सोने के साथ आज चांदी चमक रही है। चांदी के ताजा भाव की बात करें तो, 0.22 फीसदी की तेजी के साथ चांदी 69600 रुपये प्रतिकिलो की दर पर बिक रही है। नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 46,260 रुपये प्रति दस ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह 60 रुपये गिरकर 44,460 रुपये पर आ गया है। 
विज्ञापन


शहर                   22 कैरेट सोना (10 ग्राम)               24 कैरेट सोना (10 ग्राम)
नई दिल्ली                  46,260                                   30,360
चेन्नई                        44,460                                   48,500
कोलकाता                   46,670                                   49,220
मुंबई                          46,160                                   47,150
जयपुर                        45,290                                   47,550
लखनऊ                      45,470                                    48,030

9000 रुपये सस्ता होना गोल्ड
कोरोना महामारी के दौरान भी भारतीयों ने अप्रैल और मई में जमकर सोने की खरीदारी की। सोने की मांग बढ़ने के बावजूद पिछले साल के दिसंबर के मुकाबले सोना करीब 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। अगर सोने के ऑल टाइम हाई रेट (56254 रुपये प्रति 10 ग्राम) से आज की कीमत की तुलना करें तो सोना करीब 9045 रुपये सस्ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के लिए करें थोड़ा इंतजार
जानकारों का कहना है कि चांदी अभी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकती है। इसका असर भारतीय बाजारों में भी देखने को मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि सोना एक बार फिर 45000 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 68000 रुपये प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे इन दोनों कीमती धातुओं में निवेश करने की अगर आप रणनीति बना रहे हैं, तो आपको थोड़ा सा इंतजार कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed