{"_id":"5fec5f888ebc3e3db60828b9","slug":"silver-gold-price-today-30-december-2020-latest-price-gold-declines-marginally-silver-gains-rs-205","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 205 रुपये हुई महंगी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, चांदी 205 रुपये हुई महंगी
Wed, 30 Dec 2020 04:37 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 30 Dec 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों के अनुरूप घरेलू बाजार में सोने का भाव 16 रुपये गिरकर 49,484 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
205 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,468 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 205 रुपये बढ़कर 67,673 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,879 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 26.22 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। आज डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबर के दौरान नौ पैसे तेजी के साथ 73.33 के स्तर पर था।
विज्ञापन
निवेशकों के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना
निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी कम दाम में सोना खरीद सकते हैं। यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए खुली है और एक जनवरी 2021 इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे।
विज्ञापन
सस्ते में सोना खरीदने का मौका
योजना के तहत निवेश करने की अवधि 28 दिसंबर 2020 से शुरू हो गई है और एक जनवरी 2021 को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया है। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2020-21 की नौवीं श्रृंखला है। पहली श्रृंखला 20 अप्रैल 2020 से शुरू होकर 24 अप्रैल 2020 को समाप्त हुई थी।
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है।