फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 26 October 2020 latest price updates Gold and silver MCX reduced amid strong dollar

Gold Silver Price: सोने-चांदी की वायदा कीमत में गिरावट, जानिए कितना हुआ दाम

Mon, 26 Oct 2020 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Oct 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 26 October 2020 latest price updates Gold and silver MCX reduced amid strong dollar
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतें कम हुईं। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव पड़ा। एमसीएक्स पर दिसंबर सोना वायदा 0.3 फीसदी गिरकर 50679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 1.12 फीसदी लुढ़ककर 61,749 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अगस्त में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से टकराने के बाद, हाल के सप्ताहों में सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है। पिछले सत्र में सोने में 0.2 फीसदी की तेजी आई थी जबकि चांदी में 0.3 फीसदी की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में सोने की दरें आज एक सप्ताह के निचले स्तर पर गिर गईं क्योंकि अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितता जारी है और डॉलर आज मजबूत हुआ है। अमेरिका में रिकॉर्ड कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,899.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 24.45 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि प्लैटिनम 0.7 फीसदी गिरकर 895 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


डॉलर का सूचकांक अन्य मुद्राओं के मकाबले 0.16 ऊपर था, जिससे सोने पर दबाव डला। बढ़ते वायरस के मामलों और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की जारी अनिश्चितता से व्यापारियों सतर्क रहे। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड एक्सचेंज एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.14 फीसदी गिरकर 1,263.80 टन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भारत में पिछले हफ्ते भारत में सोने का प्रीमियम लगभग तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि त्योहारी सीजन में तेजी के साथ ज्वेलर्स ने स्टॉक जारी रखा है।


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed