{"_id":"5fbf8e321320a83a4a382e53","slug":"silver-gold-price-today-26-november-2020-latest-price-gold-and-silver-rises-marginally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, जानिए कितना हुआ दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, जानिए कितना हुआ दाम
Thu, 26 Nov 2020 04:44 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 26 Nov 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 17 रुपये बढ़कर 48,257 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में कीमती धातु 48,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबार के 59,485 रुपये के दाम के मुकाबले आज यह 28 रुपये बढ़कर 59,513 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 17 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,815 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।
विज्ञापन
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
विज्ञापन