फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 26 November 2020 latest price Gold and MCX price rise today

Gold Silver Price: सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल, जानिए कितना हुआ दाम

Thu, 26 Nov 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 26 November 2020 latest price Gold and MCX price rise today
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में उछाल आया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.17 फीसदी बढ़कर 48,594 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 0.34 फीसदी बढ़कर 60,045 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोना में मामूली गिरावट आई थी, जबकि चांदी 0.25 फीसदी बढ़ी थी। Pfizer, मॉर्डना और एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 वैक्सीन परीक्षण के परिणामों का असर सोने की कीमत पर पड़ा।

विज्ञापन


इस सप्ताह अब तक भारत में सोने की कीमत 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हुई हैं। इससे पहले अगस्त में सोने की कीमत 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी बढ़ी कीमत
वैश्विक बाजारों में सोने की दर में थोड़ा इजाफा आया। सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,809.74 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी नौकरियों के निराशाजनक आंकड़े और कोविड-19 मामलों के पुनरुत्थान से पीली धातु प्रभावित हुई है। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.35 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी बढ़कर 965.52 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अमेरिकी श्रम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों और व्यापार प्रतिबंधों के बीच पिछले हफ्ते 778,000 लोगों ने बेरोजगारी के लाभों के लिए पहली बार दावा किया। दुनिया का सबसे बड़ा सोना समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ (ETF), SPDR गोल्ड ट्रस्ट में आउटफ्लो जारी रहा। एसपीडीआर की होल्डिंग बुधवार के 1,199.74 टन से 0.4 फीसदी गिरकर रुपवार को 1,194.78 टन हो गई।


इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज का कहना है कि निवेशकों द्वारा कम सुरक्षित हेवन खरीदने से चांदी पर दबाव डला है। ईटीएफ आउटफ्लो के आंकड़े चांदी में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाते हैं। हालांकि, वैक्सीन की प्रगति से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए दृष्टिकोण में सुधार से चांदी की औद्योगिक मांग में सुधार की संभावना भी बढ़ गई है और इससे गिरावट सीमित हो गई है। चांदी तब तक दबाव में रह सकती है जब तक सोने की कीमत में सुधार नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed