Gold Silver Price: कम हुई सोने-चांदी की वायदा कीमत, जानिए पिछले सप्ताह कितनी आई थी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, यह गिरावट मामूली थी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 50,211 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी वायदा 0.16 फीसदी टूटकर 62,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। पिछले सत्र में सोना 0.54 फीसदी अधिक था और चांदी का दाम 1.2 फीसदी बढ़ा था। लेकिन साप्ताहिक आधार पर, सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा था। यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा जब सोने की कीमत में गिरावट आई। अगस्त में सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
वैश्विक बाजारों में आज सस्ता हुआ सोना
वैश्विक बाजारों में आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी बढ़कर 1,874.25 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 24.24 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 943.21 डॉलर पर बंद हुआ। डॉलर इंडेक्स 0.17 फीसदी नीचे था।
इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने हालिया नोट में कहा कि, 'इस अनिश्चितता के बीच कि कोरोना वायरस का टीका कब तक उपलब्ध होगा, वैक्सीन पर प्रगति का सोने पर दबाव है। कई कंपनियों ने टीका परीक्षणों में प्रगति की सूचना दी है।'
शुक्रवार को ईटीएफ प्रवाह में हल्की तेजी देखी गई। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में होल्डिंग्स 0.24 फीसदी बढ़कर 1,2207 टन हो गई।
सोने के व्यापारी बुधवार को जारी होने वाले फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के मिनट्स का इंतजार है। इसके अलावा, अमेरिका के बेरोजगार दावे, जीडीपी और व्यक्तिगत खर्च के आंकड़े भी बुधवार को जारी होने वाले हैं।
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।