{"_id":"600ab003887c8d2b7378eef8","slug":"silver-gold-price-today-22-january-2021-latest-price-gold-falls-rs-263-silver-declines-rs-806","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: तीन दिनों की बढ़त के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: तीन दिनों की बढ़त के बाद आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Fri, 22 Jan 2021 04:29 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 22 Jan 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों की बढ़त के बाद आज वैश्विक बाजारों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमत में 263 रुपये की गिरावट आई और यह 48,861 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,124 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
806 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 66,838 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 806 रुपये गिरकर 66,032 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,861 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस 25.52 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन
कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा और अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव आता है। विश्लेषकों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में सोने की कीमत पर सबसे बड़ा कारक वैक्सीन के मोर्चे पर प्रगति है।
विज्ञापन
एक दशक में 151 फीसदी का दिया रिटर्न
जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक के आंकड़े देखें, तो सोना रिटर्न के मामले में सेंसेक्स और चांदी दोनों पर भारी पड़ा है। सोने ने इस दशक में 151 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने 2011 में तो अच्छी बढ़त ली, लेकिन इसके बाद जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक यह 28,000 के आसपास रहा। यानी साढ़े पांच साल तक इसने कोई रिटर्न नहीं दिया। सोने में दोबारा तेजी दिसंबर 2019 से आना शुरू हुई और इसने नया ऐतिहासिक स्तर बना लिया।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के उबरने के साथ भारत में 2021 के दौरान उपभोक्ता भावनाओं में सुधार हो रहा है और सोने की मांग सकारात्मक दिखाई दे रही है।