फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 20 November 2020 latest price Gold MCX gold edged up Silver futures rose

Gold Silver Price: सोने की वायदा कीमत में तेजी, जानिए आज कितनी महंगी हुई चांदी

Fri, 20 Nov 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 20 November 2020 latest price Gold MCX gold edged up Silver futures rose
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में तेजी आई। एमसीएक्स पर पिछले चार कारोबारी सत्रों में नुकसान के बाद आज सोना 0.11 फीसदी बढ़कर 50,029 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी वायदा 0.3 फीसदी चढ़कर 61690 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने की कीमत 0.7 फीसदी यानी 350 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरी थी, जबकि चांदी में 1,000 रुपये (1.63 फीसदी) प्रति किलो की गिरावट आई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज पर अनिश्चितताओं के बीच आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,863.21 डॉलर प्रति औंस हो गया। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी गिरकर 24.06 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.2 फीसदी घटकर 949.88 डॉलर प्रति औंस रह गया।
विज्ञापन


कोविड-19 वैक्सीन की खबरों से इस सप्ताह की शुरुआत में वैश्विक इक्विटी बाजारों को एक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा दिया था। लेकिन कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि और प्रोत्साहन पैकेज के उपायों पर अनिश्चितता के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्ड ईटीएफ निवेशक लगातार बढ़त पर बने रहे। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग गुरुवार को 0.14 फीसदी गिरकर 1,217.25 टन रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और 20 देशों के समूह ने चेतावनी दी है कि कोविड-19 के कारण लगाए जा रहे नए प्रतिबंध वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए जोखिम है। इस संदर्भ में कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि आने वाले समय में सोने की कीमतें कम हो सकती हैं। सिल्वर पर कोटक सिक्योरिटीज ने कहा कि बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों ने औद्योगिक क्षेत्र की मांग के लिए दृष्टिकोण को धीमा कर दिया है।

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed