फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 20 November 2020 latest price Gold inches up by Rs 65 silver jumps Rs 298

Gold Silver Price: महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी चुकानी होगी कीमत

Fri, 20 Nov 2020 04:39 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 20 Nov 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 20 November 2020 latest price Gold inches up by Rs 65 silver jumps Rs 298
सोना - फोटो : pixabay

शुक्रवार को भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने की कीमत 65 रुपये बढ़कर 49,551 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि पिछले कारोबार में सोना 49,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की बात करें, तो यह 298 रुपये महंगी होकर 61,232 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वहीं पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 60,934 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,868 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने के लिए सोने की कीमत में 65 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed