फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 2 November 2020 latest price Gold MCX price rise above Rs 50750 ahead of US polls

Gold Silver Price: आज महंगा हुआ सोने और चांदी का वायदा भाव, वैश्विक स्तर पर इतना रहा दाम

Mon, 02 Nov 2020 10:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Nov 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 2 November 2020 latest price Gold MCX price rise above Rs 50750 ahead of US polls
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

तीन नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की अनिश्चितता के चलते सोमवार को सुबह के कारोबार के दौरान सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी देखी गई। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 0.12 फीसदी यानी 61 रुपये बढ़कर 50,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 1.12 फीसदी यानी 682 रुपये बढ़कर 61,547 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर इतना रहा दाम
वैश्विक स्तर पर मजबूत डॉलर के चलते सोने में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को मंगलवार को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का इंतजार है। हाजिर सोना 0.2 फीसदी गिरकर 1,873.87 डॉलर प्रति औंस हो गया। अमेरिकी सोना वायदा 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,875.00 डॉलर प्रति औंस पर रहा। डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी मजबूत हुआ। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी 0.9 फीसदी गिरकर 23.41 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, प्लैटिनम 1.5 फीसदी घटकर 836.37 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,216.05 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,257.67 टन हो गई।

30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed