{"_id":"5fb359d38ebc3e9b8e69321d","slug":"silver-gold-price-today-17-november-2020-latest-price-mcx-gold-rose-silver-futures-steady-after-a-sharp-fall-last-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: पिछले सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद आज फिर सोने की वायदा कीमत में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: पिछले सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद आज फिर सोने की वायदा कीमत में उछाल
Tue, 17 Nov 2020 10:34 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते तेज गिरावट के बाद आज भारत में सोने की कीमत में उछाल आया और चांदी सपाट रही। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.05 फीसदी बढ़कर 50,856 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 63,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थी। सोने की कीमत पिछले कारोबारी दिन में लगभग 0.2 फीसदी कम हो गई थी। दिवाली के अवसर पर शनिवार को एक घंटे का मुहूर्त कारोबार हुआ था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह, एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,200 रुपये गिर गई। विदेशी बाजारों में भी इसी तरह की प्रवृत्ति रही क्योंकि कोविड-19 वैक्सीन पर आशावाद ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा सोने का दाम
वैश्विक बाजारों में आज सोने की कीमत स्थिर थी। अमेरिका और यूरोप में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि का असर पड़ा। साथ ही अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना इंक ने कहा है कि उसकी प्रयोगात्मक वैक्सीन कोविड-19 की रोकथाम में 94.5 फीसदी प्रभावी पाई गई है। इन कारकों के चलते आज सोना 1,890.43 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था।
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं का इतना रहा दाम
अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 24.74 डॉलर प्रति औंस रह गई। प्लैटिनम 925.50 पर सपाट था, जबकि पैलेडियम 0.4 फीसदी गिरकर 2,323.30 डॉलर हो गया। कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोने को समर्थन मिला। डॉलर इंडेक्स 0.17 फीसदी गिरकर 92.477 पर आ गया, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना सस्ता हो गया।
सोमवार को वैश्विक बाजारों में दवा निर्माता मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन परिणामों के बाद सोना 1.3 फीसदी गिरा था। इस बीच, फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन रिचर्ड क्लेरिडा ने सोमवार को कहा कि दो कोरोना वायरस वैक्सीन के सफल परीक्षणों ने अमेरिका के आर्थिक सुधार में तेजी होने की संभावना को बढ़ा दिया है।
भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।