{"_id":"5fc5d4ec231b1047645aac6b","slug":"silver-gold-price-today-1-december-latest-price-gold-mcx-edge-higher-after-falling-2500-last-month-silver-rates-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: नवंबर में 2500 रुपये कम हुई सोने की वायदा कीमत, जानिए आज सस्ता हुआ या महंगा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: नवंबर में 2500 रुपये कम हुई सोने की वायदा कीमत, जानिए आज सस्ता हुआ या महंगा
Tue, 01 Dec 2020 11:00 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
सोने चांदी की कीमत आज
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर आई तेजी से आज आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमत भी बढ़ गई। एमसीएक्स पर फरवरी सोना वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 48,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी वायदा 1.2 फीसदी बढ़कर 60,977 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में, सोने का वायदा 0.4 फीसदी फिसल गया था, जबकि चांदी 0.2 फीसदी कम हुई थी। अगस्त में 56,200 की रिकॉर्ड ऊंचाई को पार करने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा है। नवंबर में सोने की कीमत करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
विज्ञापन
कमजोर डॉलर के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज कमजोर डॉलर के चलते सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सोना हाजिर 0.1 फीसदी बढ़कर 1,778.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी नीचे था, जिससे सोना अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सस्ता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से देश में बदले ये पांच बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
विज्ञापन
अन्य कीमती धातुओं की इतनी रही कीमत
अन्य कीमती धातुओं की बात करें, तो चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 22.64 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 968.78 डॉलर और पैलेडियम 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 2,370.63 डॉलर पर पहुंचा।
यह भी पढ़ें: काम की खबर: जानिए इस महीने से रसोई गैस सिलिंडर सस्ता हुआ या महंगा
सीमित रही वृद्धि
हालांकि, सोने की कीमत में तेजी सीमित रही क्योंकि निवेशकों ने एक महीने के अभूतपूर्व लाभ के बाद एक बार फिर जोखिम वाली परिसंपत्तियों को ग्रहण किया। एशियाई शेयर और अमेरिकी वायदा बाजार आज उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन