फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update on monday sensex nifty opening high

बढ़त पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे मजबूत

Mon, 27 Apr 2020 02:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Apr 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
share market update on monday sensex nifty opening high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 513.21 अंक यानी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 31840.43 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.05 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 9279.45 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.40 PM -
बीएसई के इंडेक्स सेंसेक्स में 446 अंकों की तेजी देखी गई। इसके बाद यह 31793.22 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 148.85 अंक बढ़कर 9303.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन

2.17 PM - सेंसेक्स में 543.64 अंकों का उछाल देखा गया, जिसके बाद यह 31870.86 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 1.76 फीसदी यानी 161.25 अंक ऊपर 9315.65 के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.26 PM - 2.12 फीसदी उछलकर सेंसेक्स 31991.27 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी में 194.2 अंक (2.12 फीसदी) की तेजी देखी गई और यह 9348.65 के स्तर पर है।
12.50 PM - सेंसेक्स में 684.91 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 32012.13 के स्तर पर है। एनएसई का निफ्टी 2.21 फीसदी यानी 202.35 अंक की तेजी के बाद 9356.75 के स्तर पर है।
11.16 AM - बीएसई का सेंसेक्स 688.10 अंक बढ़कर 32015.32 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 200.20 अंक बढ़कर 9354.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
10.19 AM - सेंसेक्स 707.46 अंक (2.26 फीसदी) बढ़कर 32034.68 के स्तर पर है, निफ्टी 195.25 अंक (2.13 फीसदी) बढ़कर 9349.65 के स्तर पर है। 

इसलिए आई तेजी
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में लोगों की मृत्यु दर में कमी आई है। इसके बाद वैश्विक बाजारों में हालात थोड़े सुधरे हैं और इसका सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर भी देखा गया है। आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 207.29 करोड़ रुपये की निकासी की। 

शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे मजबूत
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 41 पैसे की मजबूती के साथ 76.05 पर खुला। अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने का लाभ रुपये को मिला। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए प्रमुख केंद्रीय बैंकों और अधिक राहतकारी कदम उठा सकते हैं। इसलिए निवेशकों की धारणा में तेजी देखी जा रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.14 पर खुला। जल्द ही इसमें 41 पैसे की बढ़त देखी गई और यह पिछले बंद के मुकाबले 76.05 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.46 पर बंद हुआ था। 

बढ़त के साथ बंद हुए थे अमेरिकी-चीनी बाजार 
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो शुक्रवार को अमेरिका का डाउ जोंस 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ 260.01 अंक ऊपर 23,775.30 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.65 फीसदी बढ़त के साथ 139.77 अंक ऊपर 8,634.52 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 1.39 फीसदी बढ़त के साथ 38.94 अंक ऊपर 2,836.74 पर, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.54 फीसदी बढ़त के साथ 15.25 अंक ऊपर 2,823.78 पर बंद हुआ। फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजरों में गिरावट रही। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज आईटीसी के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर की शुरुआत तेजी के साथ हुई। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में जी लिमिटेड, इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, मारुति, एक्सिस बैंक, यूपीएल, टाटा मोटर्स और टाटा स्टील शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.11 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 331.82 अंक यानी 1.06 फीसदी की बढ़त के बाद 31659.04 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 105.70 अंक यानी 1.15 फीसदी की तेजी के बाद 9259.70 के स्तर पर था। 


इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों के अनुसार, फ्रैंकलिन टेम्पलटन के छह फंड को बंद करने के कदम से फाइनेंशियल सेक्टर में नई चिंताएं पैदा हुई हैं, जो इस सप्ताह घरेलू बाजार को प्रभावित करेंगी। इसके अतिरिक्त विदेशी बाजार और बुनियादी उद्योगों के उत्पादन के आंकड़े व कंपनियों के वित्तीय परिणाम और कोरोना संक्रमण की रफ्तार से इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा।

केंद्र सरकार ने स्थानीय स्तर पर दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया है। एक महीने के लॉकडाउन के बाद चीजें अब सामान्य होने की तरफ बढ़ रही हैं। अर्थव्यवस्था के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद में निवेशकों में खुशी है।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 449.34 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 31413.74 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 122.55 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9191.35 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 535.86 अंक यानी 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 31327.22 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 159.50 अंक यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9154.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed