फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market today Opening in red mark fall in share of Kotak Mahindra Bank

लाल निशान पर खुला बाजार, प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटने से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट

Thu, 20 Feb 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Feb 2020 09:31 AM IST
सार

  • गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।
  • सेंसेक्स 77.26 अंकों की गिरावट के बाद 41,245.74 के स्तर पर था। 
  • प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटने से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट आई।

विज्ञापन
Share Market today Opening in red mark fall in share of Kotak Mahindra Bank
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 77.26 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 41,245.74 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.45 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 12,114.45 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, डॉक्टर, रेड्डी, ओएनजीसी, सन फार्मा, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, जी लिमिटेड और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोल इंडिया, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, ग्रासिम, टाटा मोटर्स, आईओसी और अल्ट्राटेक सीमेंट की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

विज्ञापन

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट

आज निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के खुलते ही इसमें 20.95 अंक यानी 1.23 फीसदी की गिरावट आई और यह 1,680.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन यह 1,701.10 के स्तर पर बंद हुआ था। कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को कहा था कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसदी किए जाने को अंतिम मंजूरी दे दी है। 30 जनवरी को बैंक ने छह महीने के भीतर पेड-अप वोटिंग इक्विटी शेयर कैपिटल (पीयूवीईएससी) में प्रवर्तक हिस्सेदारी घटाकर 26 फीसदी किए जाने के लिए नियामक से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की जानकारी दी थी। इसकी वजह से बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही है। आरबीआई ने बैंक से 31 दिसंबर, 2018 तक प्रवर्तकों की हिस्सेदारी घटाकर चुकता पूंजी की तुलना में 20 फीसदी करने के लिए कहा था और 31 मार्च, 2020 तक इसे 15 फीसदी करना था। कोटक महिंद्रा ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, ‘18 फरवरी के एक पत्र के माध्यम से आरबीआई ने बैंक ने प्रवर्तक हिस्सेदारी कम किए जाने के मसले पर अंतिम मंजूरी दे दी है।’ इसके साथ ही बैंक प्रवर्तक हिस्सेदारी कम करने से जुड़े मामले को भी वापस लेने जा रहा है, जो उसने बंबई हाईकोर्ट में आरबीआई के खिलाफ दायर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, ऑटो, रियल्टी और फार्मा हरे निशान पर खुले। वहीं मीडिया, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू बैंक लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:13 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 11.96 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 41,334.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 6.90 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 12,119 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.79 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 23 पैसे की गिरावट के बाद 71.79 के स्तर पर खुला। इससे पहले मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 428.62 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,323 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 137.80 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,130.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 338.22 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के बाद 41,232.60 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के बाद 12,102.85 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed