फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market: Stock market tumbles ahead Donald Trump deadline for additional 25 pc tariff Sensex Nifty fall

Share Market: ट्रंप के अतिरिक्त 25% टैरिफ की समय-सीमा करीब आते ही लुढ़का बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट

Tue, 26 Aug 2025 09:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

अमेरिकी की ओर से टैरिफ की धमकियों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 530.42 अंक गिरकर 81,105.49 पर, जबकि निफ्टी 128.90 अंक गिरकर 24,838.85 पर आ गया। ऐसे ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 87.74 पर पहुंचा।

विज्ञापन
Share Market: Stock market tumbles ahead Donald Trump deadline for additional 25 pc tariff Sensex Nifty fall
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के बढ़ते दबाव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इस वजह से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिर गया, जबकि निफ्टी 24,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। यह वैश्विक जोखिम-रहित संकेतों की ओर इशारा करता है। यह गिरावट अमेरिका की ओर से बुधवार से भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने की योजना का मसौदा नोटिस जारी करने के बाद आई है। इससे टैरिफ का बोझ दोगुना होकर 50% हो जाएगा। ट्रंप का यह बेतुका कदम यूक्रेन युद्ध के बीच भारत की ओर से रूसी तेल की निरंतर खरीद के बाद उठाया गया है। फिलहाल भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगा रखा है।

विज्ञापन


बाजार का हाल
अमेरिका की ओर से भारत से होने वाले आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने के संबंध में मसौदा अधिसूचना जारी करने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 606.97 अंक या 0.74 फीसदी गिरकर 81,028.94 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 182.25 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,785.50 पर आ गया।
विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मास्युटिकल, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर दिखाई दिए। इसके उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को ही फायदा होता दिखाई दिया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,466.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने का मसौदा आदेश जारी
सोमवार को अमेरिका ने भारतीय आयातों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करने का एक मसौदा आदेश जारी किया, जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कर दी थी। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। नोटिस में बताया गया है कि ये उच्च शुल्क रूसी संघ की सरकार द्वारा अमेरिका को दी जा रही धमकियों से जुड़े हैं और इसी रणनीति के तहत भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
  • मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, 'भारतीय बाजारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि क्या निफ्टी 27 अगस्त से लागू होने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ के आसपास की चिंता की दीवार को पार कर पाएगा, जिससे अमेरिका को भारत के लगभग 86.5 अरब डॉलर के निर्यात के व्यावसायिक रूप से अव्यवहारिक होने का खतरा है।' इसके अलावा तापसे ने कहा कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आश्वासन दिया है कि अगर अमेरिकी टैरिफ घरेलू विकास को प्रभावित करते हैं तो नीतिगत कार्रवाई की जाएगी।
  • जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'नतीजतन, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार बिकवाली कर रहे हैं, लेकिन भारी डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) खरीदारी, जिसने एफआईआई की बिकवाली को पूरी तरह से दबा दिया है, तेज चुनौतियों के बीच भी बाजार को सहारा दे रही है। चूंकि बाजार के लचीलेपन का मुख्य कारण तरलता है और तरलता प्रवाह जारी रहने की संभावना है, इसलिए बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है और उच्च मूल्यांकन जारी रह सकता है।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में था। सोमवार को रात भर के सौदों में अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.47 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 329.06 अंक चढ़कर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर 24,967.75 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed