फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Closing Latest News Update: sensex up by 431 points nifty above 13000

Share Market Today: शेयर बाजार: सेंसेक्स में 431 अंकों का उछाल, निफ्टी 13000 के पार

Thu, 26 Nov 2020 03:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 26 Nov 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Closing Latest News Update: sensex up by 431 points nifty above 13000
शेयर मार्केट आज - फोटो : ANI

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 431.64 अंक ऊपर 44259.74 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.21 फीसदी (155.60 अंक) की बढ़त के साथ 13014 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम हुए थे और निवेशकों के दो लाख करोड़ से ज्यादा पैसे डूबे थे।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा था। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज बजाज फाइनेंस, श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, मारुति, बीपीसीएल, एचडीएफसी लाइफ और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 113.07 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 43941.17 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 33.90 अंकों की तेजी (0.26 फीसदी) के साथ 12892.30 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 694.92 अंक नीचे 43828.10 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.51 फीसदी (196.75 अंक) की गिरावट के साथ 12858.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed