फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing sensex fall by 694 points nifty also declined

Sensex Nifty Today: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 694 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Wed, 25 Nov 2020 03:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Nov 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing sensex fall by 694 points nifty also declined
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 694.92 अंक नीचे 43828.10 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.51 फीसदी (196.75 अंक) की गिरावट के साथ 12858.40 के स्तर पर बंद हुआ। आज निवेशकों के दो लाख करोड़ से ज्यादा पैसे डूब गए हैं।

विज्ञापन


बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 439.25 अंक या 1.01 फीसदी के लाभ में रहा था। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, ओएनजीसी, गेल, एसबीआई लाइफ और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, सन फार्मा और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  

जेएसडब्ल्यू सीमेंट की दिसंबर 2022 में सूचीबद्ध होने की तैयारी
जेएसडब्ल्यू सीमेंट के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी और मंदी के चलते कंपनी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना को दो साल आगे बढ़ा दिया है और अब यह दिसंबर 2022 के आसपास आ सकता है। कंपनी ने 2023 तक अपनी कुल सीमेंट उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 करोड़ टन करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और इसके लिए 3623 करोड़ रुपये निवेश किए जाएंगे। 

जेएसडब्ल्यू सीमेंट के प्रबंध निदेशक पार्थ जिंदल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ओडिशा में शिव सीमेंट के विस्तार की घोषणा करते हुए कहा, '2019 में सीमेंट क्षेत्र में गिरावट आई थी, 2020 में कोविड की मार पड़ी है। अब आईपीओ लाने के लिए हमारे लिए दिसंबर 2022 तार्किक समयसीमा है।'


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 302.01 अंक (0.68 फीसदी) ऊपर रिकॉर्ड 44825.03 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 87.80 अंकों की तेजी (0.67 फीसदी) के साथ 13143 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन बाजार में आई थी तेजी
भारी विदेशी निवेश और वैश्विक बाजार में तेजी के चलते पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 445.87 अंक ऊपर 44523.02 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.00 फीसदी (128.70 अंक) की तेजी के साथ 13055.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed