फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled at all time highs on 5 january

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में उछाल जारी, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी और टीसीएस का शेयर

Tue, 05 Jan 2021 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark share indices settled at all time highs on 5 january
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। लेकिन कारोबार के दौरान बेहतर तिमाही नतीजों की उम्मीदों से और कोरोना वैक्सीन को लेकर पॉजिटिव खबरों से निवेशकों में उत्साह दिखा और अंत में यह हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 260.98 अंक ऊपर 48437.78 के स्तर पर बंद हुआ, जो इसका उच्चतम स्तर है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.60 अंक (0.47 फीसदी) की बढ़त के साथ 14199.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में उछाल
बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पहली बार 191 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कारोबार के दौरान पहली बार देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। इस तरह टीसीएस रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली दूसरी कंपनी बन जाएगी। जनवरी के तीन कारोबारी सत्रों में टीसीएस में करीब 8.5 फीसदी की तेजी आ चुकी है। 
विज्ञापन


घरेलू बाजार में पिछले कई दिनों से तेजी का रुख बरकरार है। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 फीसदी मजबूत हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक
शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा। मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी। कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा। घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, हिंडाल्को, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, ऑटो और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।

कब-कब तोड़ा बाजार ने रिकॉर्ड?

  • मार्च में निचले स्तर पर पहुंचने के बाद आठ अक्तूबर को सेंसेक्स 40 हजार के पार 40182 पर पहुंच गया था। 
  • इसके बाद पांच नवंबर को सेंसेक्स 41,340 पर बंद हुआ। 
  • 10 नवंबर को इंट्राडे में इंडेक्स का स्तर 43,227 पर पहुंचा। 
  • 18 नवंबर को 44180 के स्तर पर पहुंचा। 
  • चार दिसंबर को इसने 45000 का आंकड़ा पार किया और 45079 पर बंद हुआ। 
  • 11 दिसंबर को सेंसेक्स 46 हजार के ऊपर 46099 के स्तर पर बंद हुआ और 14 दिसंबर को यह 46,253.46 अंक पर बंद हुआ था। इस दौरान निफ्टी 13558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। 
  • 28 दिसंबर को सेंसेक्स उछलकर 47353 पर बंद हुआ था।
  • चार जनवरी को सेंसेक्स ने नया रिकॉर्ड बनाया और यह पहली बार 48000 के ऊपर 48176.80 पर बंद हुआ।
  • पांच जनवरी यानी आज सेंसेक्स 260.98 अंक ऊपर 48437.78 पर बंद हुआ।

गिरावट पर खुला था बाजार
आज कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 183.10 अंक (0.38 फीसदी) नीचे 47,993.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.40 फीसदी (56.90 अंक) नीचे 14,076 के स्तर पर खुला था। 



सोमवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।  सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 307.82 अंक ऊपर 48176.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.40 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 14132.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed