फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 400 points

कई दिनों की तेजी के बाद आज गिरावट पर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए कितने स्तर पर हैं सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 17 Feb 2021 03:37 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 17 Feb 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing Indian benchmark ended lower sensex down by 400 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

पिछले कईं दिनों से घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा था, लेकिन आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद यह लाल निशान पर बंद हुआ। आज कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली हुई, यानी निवेशकों ने ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर मुनाफा कमाया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 400.34 अंक (0.77 फीसदी) नीचे 51703.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.55 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 15208.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
आज मुनाफा वसूली से बाजार में गिरावट देखी गई। इसके अतिरिक्त वैश्विक शेयर बाजारों से भी बादार प्रभावित हुआ। भारतीय समयानुसार दोपहर बाद यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी हल्की मुनाफा वसूली देखी गई। कोरिया कोस्पी इंडेक्स एक फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.36 फीसदी और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.64 फीसदी की गिरावट पर था। अमेरिकी बाजार में नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि डाउ जोंस इंडेक्स 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें रियल्टी, फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

आज गिरावट पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 157.41 अंक (0.30 फीसदी) की गिरावट के साथ 51946.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.40 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15270.10 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 1.55 बजे सेंसेक्स 368.95 अंक नीचे 51735.22 के स्तर पर था और निफ्टी इस दौरान 15219.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 49.96 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 52104.17 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.25 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15313.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed