{"_id":"6026557f5fa20b384b1038a6","slug":"share-market-sensex-nifty-today-closing-indian-benchmark-ended-flat-on-12-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, तो निफ्टी में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स में मामूली बढ़त, तो निफ्टी में गिरावट
Fri, 12 Feb 2021 03:46 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 12 Feb 2021 03:46 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 12.78 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 51544.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15163.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एक्सिस बैंक और विप्रो के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं गेल, आईटीसी, ओएनजीसी, सन फार्मा और कोल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
बजट के बाद छह दिनों में निवेशकों की संपत्ति में 16.70 लाख करोड़ रुपये का बढ़ेतरी हुई थी। बाजार में एक फरवरी को पेश बजट के दिन से तेजी बनी हुई थी। व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली।
आज मामूली बढ़त पर खुला था बाजार
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 37.13 अंक (0.07 फीसदी) की तेजी के साथ 51,568.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 12 अंक यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 15,185.30 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 222.13 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ था।