फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower nifty below 15000

शेयर बाजार: 397 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के नीचे बंद

Mon, 15 Mar 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex and Nifty Today closing Indian benchmark ended lower nifty below 15000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विदेशी मुद्रा निकासी बढ़ने से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 397 अंक यानी 0.78 फीसदी नीचे 50395.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 101.45 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 14929.50 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह हैं एफपीआई
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने में अब तक भारतीय बाजारों से 7,013 करोड़ रुपये की निकासी की है। बांड पर प्राप्ति बढ़ने के बीच एफपीआई ने भारतीय बाजारों में मुनाफा काटा है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 12 मार्च के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 531 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 6,482 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह उनकी शुद्ध निकासी 7,013 करोड़ रुपये रही है। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं डिविस लैब, बजाज फिनसर्व, गेल, बजाज फाइनेंस और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रतन टाटा ने प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस में किया निवेश
प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि जाने माने उद्योगपति रतन टाटा ने कंपनी में निवेश किया है। हालांकि, निवेश और हिस्सेदारी का ब्यौरा नहीं दिया गया। प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस ने नियामकीय सूचना में कहा है कि, 'टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन और टाटा संस के चेयरमैन एमिरिटस रतन टाटा ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता के तहत पिछले सप्ताह की गई खरीदारी में प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदी है।' इसके बाद प्रितिश नंदी कम्युनिकेशंस के शेयर में उछाल देखा गया। 21.65 के स्तर पर खुलने के बाद यह 9.79 फीसदी ऊपर 23.55 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज पीएसयू बैंक, आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, मीडिया, बैंक और फार्मा शामिल हैं।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 143.14 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 50648.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 31.80 अंक यानी 0.21 फीसदी नीचे 14999.20 के स्तर पर खुला था।


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 487.43 अंक यानी 0.97 फीसदी नीचे 50792.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 143.85 अंक यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 15030.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed