फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share market opening in green mark on tuesday nifty above 11000

शेयर बाजार में हल्की बढ़त, 170 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 11,000 के पार

Tue, 24 Sep 2019 09:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 24 Sep 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Share market opening in green mark on tuesday nifty above 11000
शेयर बाजार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 172.22 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 39,262.25 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 39.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,639.60 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, टीसीएस, एचयूएल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईओसी, यस बैंक, एसबीआई, पावर ग्रिड, गेल, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, थॉमस कुक और एम एंड एम के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

255 के स्तर पर खुला आईटीसी का शेयर

सोमवार को आईटीसी का शेयर 255 के स्तर पर खुला, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे के करीब इसमें 0.57 फीसदी यानी 1.45 अंक की बढ़त आई और यह 256.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1,250 के स्तर पर खुला एचडीएफसी बैंक का शेयर

सोमवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,250 के स्तर पर खुला, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे के करीब इसमें 0.54 फीसदी यानी 6.75 अंक की गिरावट आई और यह 1,250.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, इंफ्रा, मेटल और फार्मा लाल निशान पर खुले। वहीं ऑटो, एनर्जी और आईटी हरे निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 49.29 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39,139.32 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 2.10 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,602.30 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त

रुपया आज डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 70.78 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.93 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ खुला था। सेंसेक्स 909.18 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के बाद 38,923.80 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 276.60 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11,550.80 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स में 1331 अंक और निफ्टी में 392 अंकों की बढ़त देखी गई थी।  

बाजार में बैंकिंग और कंज्यूमर स्टॉक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी में बैंकिंग सेक्टर में 5.41 फीसदी की तेजी आई। एफएमसीजी इंडेक्स में 4.31 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। भारत पेट्रोलियम कॉर्प पिछले एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली और वह 2.91 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,075.41 अंकों की बढ़त के बाद 39,090,03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 329.20 अंकों की बढ़त के बाद 11,603.40 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed