Share Market Today: शेयर बाजार में दूसरे दिन भी उछाल जारी, 18000 के ऊपर खुला निफ्टी
मंगलवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुलसा। निफ्टी के शेयर में 99 अंकों की बढ़ोत्तरी देखी गई। यह 18 हजार अंकों के ऊपर खुला तो सेंसेक्स में भी करीब 300 अंकों की तेजी देखी गई। सेंसेक्स 60,400 खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में उत्साह दिखाई दिया। बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। बाजार खुलते ही निफ्टी में करीब 99 अंकों की तेजी देखी गई। यह 18 हजार अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्स में करीब 300 अंकों का उछाल देखा गया है। प्री ओपल सेशन में शेयर बाजार 60,400 अंकों के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया।
बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजार में यह तेजी अमेरिकी शेयर मार्केट में आए उछाल की वजह से है। दरअसल, शुक्रवार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार ने वापसी की है।
बजाज फिनसर्व में पांच प्रतिशत की तेजी
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को बजाज फिनसर्व के शेयर में पांच प्रतिशत से ज्यादा तेजी दिखाई दी। वहीं एचसीएल के बाजार में गिरावट दिखी। इसके अलावा निफ्टी के टॉप गेनर्स में, HDFC LIFE, BAJAJ FINSV, SBI LIFE, BRITANNIA और COAL INDIA शामिल रहे।
वैश्विक बाजार में तेजी से घरेलू बाजार को मिला सपोर्ट
कच्चा तेल इस समय सात महीने में सबसे सस्ता मिल रहा है तो वहीं डॉलर में तेजी आई है, जिससे अमेरिकी शेयर बाजार में उत्साह है। इसका लाभ घरेलू शेयर बाजार को भी मिल रहा है। वहीं एशियाई शेयर बाजार की बात करें तो जापान का निक्की 0.19 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, तो वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में भी 0.33 फीसदी की तेजी आई है। हांगकाग के हैंगसेंग में भी 0.47 फीसदी की तेजी आई है।
सोमवार को बाजार में आई थी मजबूती
बता दें, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में बढ़िया मजबूती दिखी थी।सेंसेक्स में 312.26 अंकों की बढ़त दिखी। यह 0.52% की तेजी के साथ बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 60,105.40 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में भी तेजी दिखी। यह 97.50 अंकों (0.55%) की बढ़त के साथ 17,930.80 अंकों पर बंद हुआ था।