फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Stock Market opened on red mark amid tariff concerns; Sensex slipped, Nifty fell

Share Market: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और टैरिफ संबंधी अनिश्चितताओं से गिरा बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

Fri, 08 Aug 2025 09:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 08 Aug 2025 09:25 AM IST
सार

अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ विवाद के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी है। शुरुआती कारोबार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 242.24 अंक गिरकर 80,381.02 पर, जबकि निफ्टी 54.85 अंक गिरकर 24,541.30 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 87.60 पर आ गया।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Stock Market opened on red mark amid tariff concerns; Sensex slipped, Nifty fell
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और टैरिफ संबंधी अनिश्चितताओं के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 242.24 अंक गिरकर 80,381.02 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 54.85 अंक गिरकर 24,541.30 पर आ गया।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, इंफोसिस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटरनल, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पिछड़ने वाले शेयरों की सूची में दिखाई दिए। इसके उलट टाइटन, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,997.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले कारोबार में 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार तकनीकी और बुनियादी तौर पर कमजोर बना हुआ है। बुनियादी दृष्टिकोण से वित्त वर्ष 26 के लिए आय में अभी तक कोई तेज वृद्धि के संकेत नहीं हैं। ये कमजोर संकेतक भारत में अपेक्षाकृत उच्च मूल्यांकन के साथ FII की ओर से निरंतर बिकवाली को बढ़ावा दे रहे हैं। निफ्टी में कल के निचले स्तर से 250 अंकों की तेज रिकवरी, DII की ओर से 10,864 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी से प्रेरित शॉर्ट कवरिंग के कारण हुई। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवादों के कारण बाजार में नकारात्मक भावनाओं के वर्तमान संदर्भ में FII की ओर से नकद बाजार में बिकवाली जारी रखने की संभावना है। एकमात्र राहत की बात यह है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की निरंतर खरीदारी जारी है, जो मजबूत बनी हुई है।

एशियाई और अमेरिकी बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहा, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत गिरकर 66.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन का हाल
इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 79.27 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 80,623.26 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.95 अंक या 0.09 प्रतिशत बढ़कर 24,596.15 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed