फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell: Stock market fell due to concerns arising Trump tariff Sensex fell Nifty declined

Share Market: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में भारी गिरावट; 50% अमेरिकी टैरिफ से निवेशकों में बढ़ी चिंता

Thu, 28 Aug 2025 09:19 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 28 Aug 2025 09:19 AM IST
सार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 508.16 अंक गिरकर 80,278.38 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 157.35 अंक गिरकर 24,554.70 पर आ गया। ऐसे ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़कर 87.53 पर खुला।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell: Stock market fell due to concerns arising Trump tariff Sensex fell Nifty declined
बाजार का हाल - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल खरीद पर भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ के लागू होने से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ बुधवार को लागू हो गया, जिससे नई दिल्ली पर लगाए गए शुल्कों की कुल राशि 50 फीसदी हो गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक गिरकर 80,278.38 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.35 अंक गिरकर 24,554.70 पर पहुंचा।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे ज्यादा नुकसान में दिखाई दिए। हालांकि, इटरनल, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो को फायदा होता दिखा। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, डीआईआई ने 7,060.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन


एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर दिखाई दिया। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत गिरकर 67.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
  • जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'भारत पर लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ निकट भविष्य में बाजार की धारणा पर असर डालेगा, लेकिन बाजार में घबराहट की संभावना नहीं है, क्योंकि बाजार इन उच्च टैरिफ को एक अल्पकालिक विचलन के रूप में देखेगा, जिसका जल्द ही समाधान हो जाएगा। बाजार के सामने असली चुनौती उच्च मूल्यांकन और धीमी आय वृद्धि है।'
  • विजयकुमार ने कहा, 'बाजार को समर्थन का सबसे मजबूत आधार डीआईआई (घरेलू संस्थागत निवेशक) की ओर से की जा रही आक्रामक खरीदारी है, जो धन से लबालब हैं। एफआईआई की ओर से की जा रही किसी भी बिकवाली को डीआईआई की ओर से की जा रही आक्रामक खरीदारी आसानी से बेअसर कर देगी।'

पिछले कारोबारी दिन का हाल
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 849.37 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 80,786.54 पर और निफ्टी 255.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 24,712.05 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed