फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Sensex Nifty Updates in early trade ahead of RBI monetary Policy Outcome

Share Market: आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजों के बाद उछला शेयर बाजार; सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 06 Jun 2025 10:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 06 Jun 2025 10:54 AM IST
सार

इससे पहले गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 443.79 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 पर बंद हुआ था। ऐसे ही निफ्टी 130.70 अंक या 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 पर पहुंच गया था। आइए जानते हैं आज का हाल...

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex Nifty Updates in early trade ahead of RBI monetary Policy Outcome
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर एमपीसी के फैसलों के एलान के बाद घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी लौटी। रेपो रेट और सीआरआर में कटौती का फैसला बाजार को रास आया और प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक शुरुआती कमजोर से पार पाकर छलांग मारने लगे।

विज्ञापन


दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर सेंसेक्स 755.89 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 82,197.93 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 260.10 (1.05%) अंक उछलकर 25,011.00 के पार पहुंच गया। निफ्टी बैंक में भी मजबूत खरीदारी दिखी और यह 849.55 (1.52%) अंक मजबूत होकर 56,610.40 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


आरबीआई की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इसके अलावा वैश्विक इक्विटी बाजारों में सुस्त रुख और ताजा विदेशी फंड निकासी ने भी निवेशकों को किनारे रहने के लिए मजबूर किया। हालांकि, आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती के एलान के बाद शेयर बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 159.93 अंक गिरकर 81,282.11 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 27.65 अंक गिरकर 24,723.25 पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल पिछड़ते नजर आए। ऐसे ही इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इटरनल, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 208.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
 
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'आज की मौद्रिक नीति में आरबीआई की ओर से नीतिगत दरों में कटौती किए जाने की संभावना है। बाजार ने पहले ही इस पर विचार कर लिया है। वित्त वर्ष 26 के लिए विकास और मुद्रास्फीति अनुमानों पर आरबीआई की टिप्पणी अधिक महत्वपूर्ण होगी।' 

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग मामूली रूप से नकारात्मक रहा। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed