फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News

Share Market: अमेरिका के भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद टूटा बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Thu, 07 Aug 2025 09:18 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 07 Aug 2025 09:18 AM IST
सार

Share Market: भारत के लिए अमेरिकी सरकार के टैरिफ के एलान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 अंक पर आ गया। आइए जानते हैं बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Share Market Opening Bell Sensex Nifty Trading Bombay Stock Exchange NSE SEBI Share Gain Loose Hindi News
भारतीय शेयर बाजार (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूसी तेल के निरंतर आयात के कारण भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के एलान के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिखी। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी नीचे फिसल गए। 

विज्ञापन

टैरिफ से कपड़ा, समुद्री कारोबार और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर असर पड़ने की आशंका

ट्रंप के इस कदम से कपड़ा, समुद्री कारोबार और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। भारत ने अमेरिका के इस कदम को "अनुचित, गलत और अविवेकपूर्ण" करार देते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। रूसी तेल आयात के लिए नई दिल्ली को विशेष रूप से निशाना बनाने वाले इस कदम से, भारत पर ब्राजील के साथ-साथ अमेरिका का सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। अमेरिकी सरकार के इस एलान के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.71 अंक गिरकर 80,208.28 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 114.15 अंक गिरकर 24,460.05 अंक पर आ गया।

विज्ञापन

अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में दिखी गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, इटरनल, टाटा स्टील और एनटीपीसी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, ट्रेंट, टाइटन, सन फार्मा और आईटीसी लाभ में रहे।एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने 4,999 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,999.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत बढ़कर 67.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 80,543.99 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 24,574.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed