Share Market: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; उठापटक के बाद हरे निशान पर लौटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 82,570.91 पर बंद हुआ था। निफ्टी 113.50 अंक या 0.45 फीसदी बढ़कर 25,195.80 पर पहुंच गया था। अब जानते हैं आज का हाल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी के बीच वैश्विक इक्विटी में सुस्त रुख के बाद शेयर बाजार बुधवार को उठापटक के साथ कारोबार करता दिखा। शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, समय के साथ बाजार ने वापसी की और यह हरे निशान पर लौट आया। विशेषज्ञों की मानें तो टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता की वजह से निवेशक बाजार से दूर रहे।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.16 अंक गिरकर 82,467.75 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 56.75 अंक गिरकर 25,139.05 पर आ गया। इसके बाद दोपहर में कारोबार के दौरान बाजार हरे निशान पर वापस आने में कामयाब रहा। दोपहर 1:50 पर सेंसेक्स 115.62 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,686.53 पर था। वहीं निफ्टी 27.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,223.70 पर था।
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इटरनल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व पिछड़ते नजर आए। ऐसे ही ट्रेंट, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर फायदे में कारोबार करते दिखे। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 120.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पिछले दो महीनों से बाजार एक सीमित दायरे में ही कारोबार कर रहा है। इसमें उतार-चढ़ाव जारी है। निफ्टी के 25,500 के पार पहुंचने या इस दायरे के ऊपरी बैंड से ऊपर निकलने के लिए सकारात्मक ट्रिगर की आवश्यकता होती है। ऐसा ट्रिगर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से आ सकता है, जिसमें भारत पर लगभग 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो क्या इससे बाजार में निरंतर तेजी आ सकती है? इसकी संभावना कम है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहा था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को अधिकतर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।