फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened higher on tuesday but fall in value of rupee against dollar

बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

Tue, 28 May 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 May 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
share market opened higher on tuesday but fall in value of rupee against dollar

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38.88 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.60 अंकों की बढ़त के साथ खुला। 

विज्ञापन

39722.17 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

मंगलवार को 38.88 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39722.17 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन 16.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11941.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो यस बैंक, गेल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, जी एंटरटेनमेंट, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें एचपीसीएल, इमामी और आईओसी के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एफएमसीजी और पीएसयू के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मेटल, इंफ्रा ऑटो और फार्मा शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 107.98 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39791.27 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 47.10 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11971.90 के स्तर पर था। 

गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ खुला। इस बढ़त के बाद रुपया 69.65 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed