Sensex, Nifty Today: हरे निशान पर खुला बाजार, 151 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी
सेंसेक्स 151.16 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52739.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50.40 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15823.20 के स्तर पर खुला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.16 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52739.87 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.40 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15823.20 के स्तर पर खुला। आज 1608 शेयरों में तेजी आई, 429 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। पिछले कारोबारी दिन बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 53000 के आंकड़े को पार किया और निफ्टी 15800 के ऊपर था।
वैश्विक बाजारों में मजबूती
एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा खरीदारी हो रही है। अमेरिकी शेयर बाजार कल मजबूती के साथ बंद हुए थे। इन दोनों घटनाओं का असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.5 फीसदी की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी लगभग 0.50 फीसदी ऊपर है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सभी शेयरों में तेजी है। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, मारुति, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी शीमिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 284.66 अंक (0.54 फीसदी) ऊपर 52873.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 86.70 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 15859.50 पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 235.07 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 52809.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 76.00 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 15822.50 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 53000 के स्तर को छू लिया था।
मंगलवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ।