फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing in red mark on monday sensex fell more than 2000 points

शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे, 2000 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम

Mon, 04 May 2020 03:57 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 04 May 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
share market closing in red mark on monday sensex fell more than 2000 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2002.27 अंक यानी 5.94 फीसदी की गिरावट के साथ 31715.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 566.40 अंक यानी 5.74 फीसदी की गिरावट के साथ 9293.50 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते लगातार चार दिन बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। वहीं 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण भारतीय शेयर बाजारों में अवकाश था।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सन फार्मा, सिप्ला और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को, वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में गिरावट
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वर लेक पार्टनर्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.15 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके बाद रिलांयस के शेयर में गिरावट देखी गई। 1440 के स्तर पर खुलने के बाद यह 2.11 फीसदी गिरकर 1435 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1466 पर बंद हुआ था। जियो प्लेटफॉर्म्स में सिल्वर लेक 5,655.75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस निवेश से जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 4.90 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.15 लाख करोड़ हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन बढ़ने से बाजार में गिरावट
आज से देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है, जिससे बाजार प्रभावित हुआ। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2553 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,533 हो गई है। जिसमें 29,453 सक्रिय हैं, 11,707 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1373 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 130, आंध्र प्रदेश में 67, कर्नाटक में 28 और ओडिशा में एक नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 64 पैसे की गिरावट
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के कारण सोमवार को रुपया प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये की गिरावट के प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा, देश में कोरोनो वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों का भी रुपये पर प्रतिकूल असर हुआ। रुपया गिरावट के साथ 75.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई। यह अंतत: प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, रियल्टी, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार जोरदार गिरावट पर खुला था। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 3.78 फीसदी की गिरावट के साथ 1274.17 अंक नीचे 32443.45 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4.13 फीसदी की गिरावट के साथ 407.05 अंक नीचे 9452.85 के स्तर पर खुला। इसके बाद दोपहर 2.12 बजे बीएसई का सेंसेक्स 1889.99 अंक नीचे 31827.63 के स्तर पर और निफ्टी 538.85 अंक नीचे 9321.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 997.46 अंक यानी 3.05 फीसदी की बढ़त के साथ 33717.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 306.55 अंक यानी 3.21 फीसदी की तेजी के साथ 9859.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed