फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market closing in green mark after falling for four days sensex up by 429 points

चार दिन की गिरावट के बाद आज जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, 429 अंक उछला सेंसेक्स

Wed, 19 Feb 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Feb 2020 03:47 PM IST
सार

  • दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। 
  • सेंसेक्स 428.62 अंकों की बढ़त के बाद 41,323 के स्तर पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 137.80 अंकों की बढ़त के बाद 12,130.30 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Share Market closing in green mark after falling for four days sensex up by 429 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 428.62 अंक यानी 1.05 फीसदी की बढ़त के बाद 41,323 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.80 अंक यानी 1.15 फीसदी की बढ़त के बाद 12,130.30 के स्तर पर बंद हुआ है। इससे पहले लगातार चार दिनों तक बाजार लाल निशान पर बंद हो रहा था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को इंफ्राटेल, ग्रासिम, कोल इंडिया, जी लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, सिप्ला, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और बजाज फिन्सर्व के शेयर बढ़त पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एल एंड टी के शेयर गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन

40 फीसदी बढ़ा वोडाफोन आइडिया का शेयर

बुधवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में जोरदार बढ़त देखने को मिली। कंपनी का शेयर 1.20 अंक यानी 40 फीसदी की बढ़त के बाद 4.20 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 3.15 के स्तर पर खुला था। बता दें कि वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने मंगलवार को दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश से मुलाकात कर कंपनी का संचालन जारी रखने के विकल्पों पर मंथन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया, रियल्टी, मेटल, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शामिल हैं।

41,232.60 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में भी शेयर बाजार में जोरदार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 338.22 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के बाद 41,232.60 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110.85 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के बाद 12,102.85 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 161.31 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,894.38 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.30 अंक यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के बाद 11,992.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed